jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

नई वेब सीरीज ‘अंधेरा’ को लेकर चर्चा में प्रिया बापट

मुंबई। अभिनेत्री प्रिया बापट आजकल अपनी नई वेब सीरीज ‘अंधेरा’ को लेकर चर्चा में हैं। हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबे समय से सक्रिय प्रिया का मानना है कि अब फिल्मों और खासकर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर महिला किरदारों की छवि में बड़ा बदलाव आया है। एक्ट्रेस कहती हैं कि अब महिलाओं को पर्दे पर केवल ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं किया जाता, बल्कि उन्हें गहराई और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का अवसर दिया जा रहा है। प्रिया ने कहा, “एक दौर था जब फिल्मों में महिला किरदारों को केवल पत्नी, मां या प्रेमिका के तौर पर ही प्रस्तुत किया जाता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने हमें अपनी असली अभिनय क्षमता दिखाने का मंच दिया है। यहां किरदारों की गहराई को समझने और उन्हें बारीकी से निभाने का पूरा अवसर मिलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब कहानियां महिलाओं को केंद्र में रखकर लिखी जा रही हैं।” प्रिया बापट का करियर लगभग दो दशकों से ज्यादा का है।

- Install Android App -

उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। लेकिन हाल के वर्षों में वेब सीरीज ने उनके करियर को नई दिशा दी है। ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ में उनके दमदार अभिनय को खूब सराहा गया था। वहीं अब उनकी सीरीज ‘अंधेरा’ दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। ‘अंधेरा’ एक साइकोलॉजिकल-हॉरर थ्रिलर है, जिसमें प्रिया एक पुलिस इंस्पेक्टर कल्पना कदम के रोल में नजर आ रही हैं।