jhankar
ब्रेकिंग
SDM विजय राय ने कमर कस ली : नरवाई जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी हरदा : जिले में अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए हरदा : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित हरदा : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन हरदा : कलेक्टर व एसपी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया Big news : किसान की न्याय की मांग, मुख्यमंत्री निवास के लिए पैदल यात्रा शुरू हरदा में लंच के नाम पर बैंक में हो जाते हैं दरवाज़े बन्द, ग्राहक बाहर खड़े रहने पर होते हैं मजबूर । ल... दो गर्लफ्रेंड छोड़कर भागा नाइजीरिया, मिलने आया तो पुलिस ने पकड़कर डिपोर्ट किया जबलपुर जिला अदालत के बाहर जोरदार धमाका, चारों तरफ मची अफरा-तफरी मध्य प्रदेश में 2 दिन तेज गर्मी, 18-19 मार्च को बारिश, ग्रीन नेट से धूप से बचाव

शिप्रा का पानी दूषित होने की आशंका : सुमित्रा महाजन

इंदौर। पर्यावरण और नदियों की बिगड़ती हालत पर पूर्व लोकसभा स्पीकर और इंदौर से आठ बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन ने गहरी चिंता जताई है। इंदौर में आयोजित एक पर्यावरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नदियों की मौजूदा स्थिति के लिए हमारी पीढ़ी जिम्मेदार है और इसके लिए हम नई पीढ़ी से माफी मांगते हैं।

महाजन ने कहा, “हमने सब बिगाड़ दिया है। गांवों में अभी भी स्थिति कुछ बेहतर है, लेकिन शहरों में कान्ह और सरस्वती जैसी नदियां दूषित हो गई हैं। आने वाले समय में सिंहस्थ में शिप्रा नदी का साफ पानी मिल पाना मुश्किल होगा।”

- Install Android App -

इंदौर में नदियों की सफाई पर अब तक एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन हालात में खास सुधार नहीं हुआ है। महाजन ने दुख जताते हुए कहा कि महिलाओं का हमेशा से प्रकृति से गहरा रिश्ता रहा है, लेकिन अगर नई पीढ़ी को साफ नदियां नहीं मिलीं तो यह हमारी बड़ी गलती होगी।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व मानें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ नदियां और प्राकृतिक संसाधन मिल सकें।