हंडिया।नगर में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।जगह-जगह पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, पूजा सामग्री और सजावट की दुकानें सज चुकी हैं। इसी बीच एक मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज के ईम बाबा हर साल की तरह इस वर्ष भी गणपति प्रतिमाओं की दुकान सजा रहे हैं।
धार्मिक सौहार्द्र की यह झलक हंडिया नगर की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ईम बाबा पिछले कई वर्षों से गणेश उत्सव पर दुकान सजाते आ रहे हैं और श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं।
नगर में यह नजारा भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देता है। श्रद्धालु भी खुशी से कहते हैं – “यही है हंडिया की पहचान, जहां हर त्यौहार मिल-जुलकर मनाया जाता है।”

