jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

इंदौर में 5 करोड़ का सोना चोरी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर में 5 करोड़ के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी ड्राइवर और उसके साथी को गुजरात के पालमपुर से गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी किया हुआ 4 किलो 800 ग्राम पूरा सोना बरामद कर लिया है। सर्राफा व्यापारी के ड्राइवर ने ही अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की पूरी घटना को अंजाम दिया था।

गुजरात के पालमपुर से हुई गिरफ्तारी

घटना 9 जुलाई की है। गुजरात का एक व्यापारी करीब 4 किलो 800 ग्राम सोना लेकर इंदौर सैंपल के लिए आया था। इस दौरान व्यापारी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में होटल में रुका था और अपने मैनेजर और ड्राइवर के सहारे सोना गाड़ी में बाहर ही छोड़कर आया था। तभी मैनेजर बाल कटवाने चला गया, इस दौरान आरोपी ड्राइवर मसरूर सोना समेत गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद व्यापारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

क्राइम ब्रांच DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर और उसके एक साथी प्रेमपाल सिंह ने पहले से ही चोरी की प्लानिंग बनाई हुई थी। क्राइम ब्रांच की टीम टेक्नॉलजी के जरिए आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। वारदात के बाद इन्होंने आगे गाड़ी भी बदल दी थी। आरोपी सोने को खपाने की फिराक में थे लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने उससे पहले ही आरोपियों को गुजरात के पालमपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करके वापस इंदौर लाया गया है।