jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

BJP महिला मोर्चा ने कहा- ‘हिम्मत है तो लाडली बहनों को बोरे में भरकर दिखाओ’

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के लाडली बहना को लेकर दिए बयान के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया है। भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस नेता के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। महिला मोर्चा ने कहा कि अगर हिम्मत है तो कांग्रेस नेता बहनों को बोरे में भरकर दिखाएं. अपने बयान के लिए यशवंत गुर्जर तुरंत माफी मांगें।

‘ये बहनों का अपमान है, कांग्रेस नेता को शर्म आनी चाहिए’

- Install Android App -

कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर के लाडली बहनों को लेकर दिए बयान के खिलाफ सड़क पर उतरीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा ने रेड क्रॉस से कांग्रेस दफ्तर तक पैदल मार्च निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता का ये बयान बहनों का अपमान है। यशवंत गुर्जर को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेस का चरित्र ही महिलाओं का अपमान करने का रहा है।

कांग्रेस नेता ने दिया था ये बयान

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बुधवार यानी 20 अगस्त को राजगढ़ जिले से नव-नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें मंच से जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कृषि समिति अध्यक्ष यशवंत गुर्जर ने लाडली बहनों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘अबकी बार एक साथ जीतेंगे और लाडली बहनों को बोरियों में भर देंगे।’