jhankar
ब्रेकिंग
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल चौकड़ी में आज होगी बैलगाड़ी दौड़ 'शंकर पट' प्रतियोगिता रेत चोरी रोक रहे कंपनी कर्मचारी पर जानलेवा हमला, कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

इंदौर में 5 करोड़ का सोना चोरी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर में 5 करोड़ के सोने की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी ड्राइवर और उसके साथी को गुजरात के पालमपुर से गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी किया हुआ 4 किलो 800 ग्राम पूरा सोना बरामद कर लिया है। सर्राफा व्यापारी के ड्राइवर ने ही अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की पूरी घटना को अंजाम दिया था।

गुजरात के पालमपुर से हुई गिरफ्तारी

घटना 9 जुलाई की है। गुजरात का एक व्यापारी करीब 4 किलो 800 ग्राम सोना लेकर इंदौर सैंपल के लिए आया था। इस दौरान व्यापारी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में होटल में रुका था और अपने मैनेजर और ड्राइवर के सहारे सोना गाड़ी में बाहर ही छोड़कर आया था। तभी मैनेजर बाल कटवाने चला गया, इस दौरान आरोपी ड्राइवर मसरूर सोना समेत गाड़ी लेकर भाग गया। इसके बाद व्यापारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

क्राइम ब्रांच DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर और उसके एक साथी प्रेमपाल सिंह ने पहले से ही चोरी की प्लानिंग बनाई हुई थी। क्राइम ब्रांच की टीम टेक्नॉलजी के जरिए आरोपियों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही थी। वारदात के बाद इन्होंने आगे गाड़ी भी बदल दी थी। आरोपी सोने को खपाने की फिराक में थे लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने उससे पहले ही आरोपियों को गुजरात के पालमपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करके वापस इंदौर लाया गया है।