jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

उज्जैन में 5 हजार बच्चों ने बनाई मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं

उज्जैन। गणेशोत्सव की शुरुआत 26 अगस्त से होने जा रही है। 10 दिनों के इस त्योहार की तैयारियों के लिए पूरा उज्जैन शहर जुट गया है। उज्जैन में शनिवार को एक साथ 5 हजार बच्चों ने मिट्टी के गणेश की प्रतिमाएं बनाकर प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव समिति लगातार 15 वर्षों से मिट्टी की प्रतिमाएं बना रही है। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा भी प्रतिमा बनाते हुए नजर आए।

- Install Android App -

5 हजार बच्चों ने तैयारी की प्रतिमाएं
हर साल गणेश उत्सव देशभर में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी की तैयारियों में पूरा शहर लगा हुआ है। वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को एक साथ 5 हजार बच्चों ने मिट्टी के गणेश की प्रतिमाएं बनाकर प्रकृति को बचाने का संदेश दिया। प्रतिमा बनाने से पहले बच्चों ने श्री गणेशाय नमः मंत्र का जाप किया।