jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

जोकोविच अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में

न्यूयॉर्क। नोवाक जोकोविच थके हुए दिखे, चोटिल और उम्रदराज भी लेकिन इन सभी बाधाओं से पार पाकर अमेरिकी ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज की । 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में जीत का रिकॉर्ड 19 . 0 कर लिया और पैर की तकलीफ के बावजूद लर्नर टियेन को 6 . 1, 7 . 6, 6 . 2 से मात दी । जोकोविच ने दूसरे सेट में कई बार अपना हाथ घुटने पर रखा और फिर उन्हें उपचार भी लेना पड़ा । तीसरे सेट के पहले गेम में अपनी सर्विस टूटने के बाद उन्होंने अगले पांच गेम जीतकर वापसी की । उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘ पता नहीं क्या हुआ । मुझे कोई चोट भी नहीं लगी है लेकिन परेशानी हो रही थी ।” विम्बलडन सेमीफाइनल में यानिक सिनेर से हारने के बाद यह उनका पहला मैच था । अड़तीस बरस के इस धुरंधर ने पहला सेट सिर्फ 24 मिनट में जीता लेकिन करीब एक घंटे तक चले दूसरे सेट में थके हुए दिखे । तीसरे सेट में उन्होंने वापसी की और ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में लगातार 75वां मैच जीता ।