jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

मीराबाई ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

अहमदाबाद। एक साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी करने वाली मीराबाई चानू ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए सोमवार को यहां राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में नए रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई ने महिलाओं के 48 किग्रा वजन वर्ग में कुल 193 किग्रा (84 किग्रा + 109 किग्रा) वजन उठाकर राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में कुल, स्नैच और क्लीन एंड जर्क के रिकॉर्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल किया। यह 31 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 49 किग्रा में भाग लेती थी लेकिन यह वजन वर्ग अब ओलंपिक में शामिल नहीं है। मीराबाई पिछले साल अगस्त में पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में भाग ले रही है। पेरिस ओलंपिक में वह चौथे स्थान पर रही थी।