jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी: खेतों में गेहूं बुआई के बाद किसान माछुंद्री माई की करते है पूजा तिरुवनंतपुरम नगर निगम में पहली बार भाजपा का कब्जा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रश्न पत्रों को तीन और चार खंडों... रेल सफर में बदलाव : ट्रेनों में अब बड़े फूड ब्रांड का स्वादिष्ट खाना मिलेगा श्योपुर में कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन करने के मामले में कार्रवाई, विधायक सहित 17 कांग्रेसियों पर एफआईआर उमरिया जिले में संदिग्ध हालत में नदी किनारे बाघ की मौत सीधी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले में हादसा महाकाल मंदिर से प्राचीन विष्णु मंदिर हटाया, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन बुरहानपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष की पत्नी-बेटी से सरपंच प्रतिनिधि ने की मारपीट खरगोन की कुंदा नदी से 130 लोगों ने निकाला 60 ट्रॉली कचरा

संन्यास ले चुकी वैन नीकेर्क की दक्षिण अफ्रीकी टीम में हुई वापसी

केपटाउन।  संन्यास ले चुकी दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क की आगामी एकदिवसीय महिला विश्वकप से पहले दक्षिण अफ्रीका की 20 सदस्यीय टीम में वापसी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास 2023 में संन्यास ले चुकी डेन वैन नीकेर्क ने सोमवार को अपने फैसले पर यू टर्न लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक बयान में लिखा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसला को वापस ले लिया है। इस समय ने मुझे याद दिलाया है कि मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व करना कितना मिस किया है और मैं एक बार फिर उस अवसर को पाने के लिए अपना सबकुछ देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।” उन्होंने लिखा, ‘‘मैं क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और क्रिकेट परिवार से अपने संन्यास के फैसले के लिए तहे दिल से माफी मांगती हूं और मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर पाकर बहुत आभारी हूं। मुझे पता है कि टीम और महिला क्रिकेट का स्तर लगातार ऊंचा हो रहा है और मैं उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हूं।” डेन वैन नीकेर्क ने एक टेस्ट, 107 एकदिवसीय और 86 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में एक शतक और 19 अर्धशतकों सहित 4,074 रन बनाए हैं। उन्होंने 7 बार चार विकेट और 2 बार 5 विकेट सहित कुल 204 विकेट भी लिए है।

- Install Android App -

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 25 अगस्त से डरबन में शुरू होकर सितंबर तक चलेगा। शिविर के समापन के बाद विश्वकप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 16 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी। शिविर में भाग लेने वाली 20 सदस्यीय टीम में कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट के साथ ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन और मैरीजन कैप शामिल हैं, जो कि इस समय द हंड्रेड में खेल रही हैं। इस साल की शुरुआत में अंडर-19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाले अनकैप्ड ऑलराउंडर लुयांडा न्ज़ुजा को शिविर में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय शिविर के लिए दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम इस प्रकार है:- एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डे क्लार्क, एनेरी डर्कसन, लारा गुडॉल, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज-मारी मार्क्स, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, लुयांडा नज़ुजा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगसे, मियाने स्मिट, फेय ट्यूनीक्लिफ और डेने वैन नीकेर्क।