jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

ज्यादा माइलेज देने वाली कारें पेश कर रही ऑटोमोबाइल कंपनियां

नई दिल्ली। भारतीय ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच माइलेज कार खरीद का अहम पैमाना बन चुका है। ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार ज्यादा माइलेज देने वाली कारें बाजार में पेश कर रही हैं। मारुति सुजुकी सेलेरियो को पेट्रोल सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार माना जाता है। इसका मैनुअल वेरिएंट 25.24 केएमपीएल और एएमटी वेरिएंट 26.68 kmpl माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपये है। वहीं, भारतीय परिवारों की पसंदीदा वैगन आर दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। 1.0L इंजन 24.35 से 25.19 केएमपीएल और 1.2L इंजन 23.56 से 24.43 केएमपीएल माइलेज देता है। इसकी कीमत 5.79 से 7.62 लाख रुपये तक है। सेडान सेगमेंट में होंडा सिटी स्टाइल और कम्फर्ट के साथ-साथ 24.1 केएमपीएल माइलेज का दावा करती है। इसकी कीमत 12 से 16 लाख रुपये तक है। मिनी एसयूवी के रूप में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो 24.12 से 25.30 केएमपीएल माइलेज देती है और इसमें हिल होल्ड असिस्ट, ईएसपी और पैसेंजर एयरबैग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

- Install Android App -

इसकी कीमत 4.26 से 6.12 लाख रुपये है। कॉम्पैक्ट सेडान डिज़ायर भी ग्राहकों की पसंदीदा कार है, जो मैनुअल में 22.41 केएमपीएल और एएमटी में 22.61 केएमपीएल माइलेज देती है। इसकी कीमत 6 से 10.12 लाख रुपये तक है। वहीं, एंट्री-लेवल सेगमेंट की लोकप्रिय ऑल्टो के 10 24.65 केएमपीएल माइलेज के साथ आती है और 4.23 से 6.21 लाख रुपये तक उपलब्ध है।