jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज बनाने से पहले ही भारत के पास पुष्पक विमान : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आईआईएईआर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प बयान दिया। चौहान ने कहा कि राइट ब्रदर्स के हवाई जहाज बनाने से पहले ही भारत के पास पुष्पक विमान था। चौहान ने कहा कि हमारा देश प्राचीन और महान राष्ट्र है। जब दुनिया के विकसित देशों में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था, तब हमारे यहां वेद रच दिए गए थे। ये वो धरती है, जब दुनिया अज्ञान के अंधकार से ढकी थी, तब भारत ने ज्ञान का प्रकाश दिया।

- Install Android App -

12वां दीक्षांत समारोह में 423 छात्रों को स्नातक की डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान आईआईएसईआर चेयरपर्सन प्रो अरविंद आनंद ने मंच पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुलाया। इस पर उन्होंने कहा कि मैं यहां मामा बनकर आया हूं। चौहान ने कहा, ‘भारत कोई आज का राष्ट्र थोड़ी है। हमारा देश प्राचीन और महान राष्ट्र है। जब दुनिया के विकसित राष्ट्रों में सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था, तब हमारे यहां वेद रच दिए गए थे। हमारी तकनीक काफी उन्नत थी। आज हमारे पास जो ड्रोन और मिसाइलें हैं, वे हजारों साल पहले से ही हमारे पास थीं, हमने यह सब महाभारत में पढ़ा है। हमारे देश का विज्ञान और तकनीक हजारों साल पहले ही विकसित हो चुका था। इससे पहले हमीरपुर के बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दावा किया था। अंतरिक्ष यात्रा दिवस पर उन्होंने कहा था कि भगवान हनुमान अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति थे। उनके बयान पर काफी बवाल हुआ था।