jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

वोटर अधिकार यात्रा का 11वां दिन: राहुल गांधी ने प्रियंका को बुलेट पर बैठाया और पहुंचे मुजफ्फरपुर

दरभंगा। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार में लगातार आगे बढ़ रही है। बुधवार को यात्रा के 11वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दरभंगा से अपनी यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब राहुल गांधी ने अपनी बहन और वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को बुलेट पर बैठाकर बाइक रैली निकाली। रैली में राजद नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी साथ नजर आए। इस यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हुए।

- Install Android App -

इससे पहले दरभंगा शहर में जैसे ही राहुल गांधी पहुंचे उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस सांसद, राजद नेता, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल रहे। बाइक रैली में राहुल गांधी आगे बुलेट पर प्रियंका गांधी को बैठाए हुए थे, जबकि पीछे तेजस्वी यादव लाल टी-शर्ट में नजर आए। यात्रा बन गई खास इसके बाद यात्रा मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई। जारंग हाई स्कूल मैदान में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी यात्रा में शामिल हुए। मंच पर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ स्टालिन व तेजस्वी यादव की मौजूदगी ने इस यात्रा को और खास बना दिया।