jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

पहलगाम हमले के आरोपी आतंकवादियों को ढेर करने वाले जवानों को केंद्रीय मंत्री शाह ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उन जवानों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया, जिन्होंने ऑपरेशन महादेव के तहत 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेकर पाकिस्तानी समर्थित तीनों आतंकवादियों को ढेर किया था।

- Install Android App -

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी और पीड़ित परिवारों के दर्द और पीड़ा को कम करने के लिए उनकी सराहना की, जो पहलगाम में बैसरन घाटी में छुट्टियां मनाते समय हुई निर्मम हत्या से स्तब्ध और व्यथित थे। ऑपरेशन महादेव के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को मार गिराया।

यह ऑपरेशन संसद के मानसून सत्र की शुरुआत में ही हुआ था। केंद्रीय मंत्री शाह ने संसद में इसकी जानकारी दी। ऑपरेशन महादेव के बारे में गृह मंत्री ने संसद को बताया था कि सभी जांचों और फॉरेंसिक साक्ष्यों से पुष्टि हुई है कि ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकवादियों ने ही पहलगाम में एक नेपाली पर्यटक सहित 26 निर्दोष लोगों की हत्या की थी।