jhankar
ब्रेकिंग
पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब !

भारत में घुस रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर

जम्मू। पाकिस्तान से आए आतंकी सुबह सुबह भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सुरक्षा बलों ने इन्हे रोकने की कोशिश की तो आतंकियों ने फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एलओसी के जरिये आतंकवादियों के घुसपैठ करने की सूचना मिली थी। इसके बाद चौकसी बढ़ा दी गई थी। पाकिस्तान से लगते इलाके में हलचल देखे जाने के बाद आर्मी के जवान एक्शन में आ गए। चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू कर दी गई, जब सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुलाकात हो गई। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। बता दें कि पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादियों की ओर से किए गए नृशंस नरसंहार के बाद सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के सफाये के लिए स्पेशल ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

- Install Android App -

भारतीय सुरक्षाबलों ने गुरेज सेक्टर के नौशेरा नर्द में एलओसी पार करने का प्रयास कर रहे दो आतंकवादियो को ढेर किया है। आर्मी के चिनार कोर की ओर से इस बाबत एक्स पर जनकारी दी गई है। इस पोस्ट में कहा गया है, जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके चलते आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने प्रभावी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया। अभियान जारी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ सप्ताह से भी ज्यादा समय तक चली थी। किश्तवाड़ और कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई और ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के दुल इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था। पहलगाम अटैक के बाद से ही सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। आतंकवादियों को उनके बिल से निकालकर उन्हें ढेर किया जा चुका है। यह अभियान अभी भी जारी है।