jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

भिंड में पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध फायरिंग

भिंड। भिंड के बरोही थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तमंचे और राइफल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना तब हुई जब कर्मचारियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना किया। गोली लगने से पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण लोधी (55) घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।

- Install Android App -

CCTV में कैद हुई वारदात
पूरा मामला सावित्री पेट्रोल पंप का है। बाइक सवार बदमाश पेट्रोल भरवाने आए और हेलमेट न होने पर पेट्रोल न मिलने पर विवाद हो गया। इसके बाद बदमाश घर से तमंचा और लाइसेंसी बंदूक लेकर लौटे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसमें आरोपी गाली-गलौज करते और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

आरोपियों की पहचान
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनका दावा है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।