मुंबई। सितंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया ए के ख़लिाफ दो बहुदिवसीय मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर को इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया गया है। के एल राहुल और मोहम्मद सिराज पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, हालांकि दूसरे मुकाबले के लिए यह दोनों ही खिलाड़ी दल में शामिल होंगे। बीसीसीआई द्वारा मीडिया रिलीज में बताया गया है कि वास्तविक दल में से दो खिलाड़यिों को राहुल और सिराज दूसरे मुकाबले के लिए रिप्लेस करेंगे। चयनित दल में ध्रुव जुरेल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं लंबे समय से भारत के लिए टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे अभिमन्यु ईश्वरन को भी जगह दी गई है। तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन को भी शामिल किया गया है, जगदीशन को ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड दौरे पर पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम का बुलावा भी आया था। जगदीशन ने हाल ही में दलीप ट्रॉफ़ी सेमीफाइनल में साउथ जोन के लिए खेलते हुए नॉर्थ जोन के ख़लिाफ 197 रनों की पारी भी खेली थी। इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन के अलावा देवदत्त पड़क्किल, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा भी दल में शामिल किए गए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तनुष कोटियान को भी दल में जगह दी गई है। युवा चेहरों में आयुष बदोनी, यश ठाकुर, गुरनूर बराड़ और मानव सुथार को भी चुना गया है। वहीं तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण में प्रसिद्ध का साथ देने के लिए खलील अहमद भी मौजूद रहेंगे। हालांकि चयनित दल में ऋतुराज गायकवाड़ का नाम नहीं है, गायकवाड़ ने दलीप ट्रॉफ़ी सेमीफ़ाइनल में सेंट्रल जोन के ख़लिाफ वेस्ट जोन के लिए 184 रनों की पारी खेली थी। वेस्ट जोन के कप्तान शार्दुल ठाकुर भी इस दल का हिस्सा नहीं हैं। ठाकुर इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट दल का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया ए के ख़लिाफ पहला मुका बला 16 सितंबर से 19 सितंबर और दूसरा मुकाबला 23 से 26 सितंबर तक चलेगा। यह दोनों ही मुकाबले लखनऊ में खेले जाएंगे। वहीं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए के बीच 30 सितंबर, 3 अक्तूबर और 5 अक्तूबर को कुल तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। तीनों ही वनडे मुकाबले कानपुर में खेले जाएंगे।
इंडिया ए का दल
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), हर्ष दुबे, देवदत्त पड़क्किल, आयुष बदोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर राज

