jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

बाढ पीडितों की मदद के लिए रणदीप हुड्डा ने बढाया हाथ

मुंबई। करीब चार दशकों बाद पंजाब में आई सबसे भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पंजाब में आई बाढ़ की तबाही ने न जाने कितने लोगों को घर से बेघर कर दिया। पंजाब में आई बाढ़ की तबाही के बीच, अभिनेता रणदीप हुड्डा ने वहां के लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

- Install Android App -

पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश और नदियों के उफान ने पंजाब को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में अब पंजाब के इस मुश्किल वक्त में एक्टर रणदीप हुड्डा ने गुरदासपुर में प्रभावित परिवारों का साथ देने के लिए कदम बढ़ाया है। गुरदासपुर पंजाब के उन जिलों में से एक है, जहां पर लोग अब भी मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। रणदीप पिछले लंबे समय से ग्लोबल सिख्स एनजीओ के फाउंडर अमरप्रीत सिंह और अपने करीबी दोस्त मनिंदर सिंह के साथ जुड़े हुए हैं। वर्तमान में राहत सामग्री पहुंचाने वाले वॉलेंटियर के साथ जमीनी स्तर पर मौजूद हैं। रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्लोबल सिख्स का एक पोस्ट फिर से शेयर किया है। इस पोस्ट में रणदीप ने लिखा है, पंजाब बाढ़ राहत 2025। अपनी भावना के अनुरूप, रणदीप हुड्डा एक बार फिर पंजाब के लिए खड़े हुए हैं। वह ग्लोबल सिख्स के साथ ग्राउंड जीरो पर हैं और हमारे चल रहे बाढ़ राहत प्रयासों में अपना सहयोग दे रहे हैं।

साथ मिलकर, हम उन जगहों पर आशा और मदद पहुंचाते रहेंगे जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। रणदीप हुड्डा के अलावा शाहरुख खान, संजय दत्त, सनी देओल, शिल्पा शेट्टी, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स ने समर्थन जताया है। यही नहीं, आलिया ने डोनेशन के लिंक भी शेयर किए हैं। सोनू सूद ने एक हेल्पलाइन शुरू की, दिलजीत दोसांझ ने 10 गांवों को गोद लिया और एमी विर्क ने 200 घरों के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया।