jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को रोकने सड़क पर बैठे मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता

रायबरेली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली दौरे पर हैं। इस बीच उनके काफिले को रोकने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के एक मंत्री सड़क पर बैठ गए और राहुल वापस जाओं के नारे लगाने लगे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की के साथ ही झड़प भी हो गई।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार सुबह रायबरेली दौरे पर पहुंचे तो उन्हें यहां विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही राहुल गांधी का काफिला शहर में पहुंचा, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर धरना देने बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल वापस जाओ के नारे भी लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मॉं के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग करने लगे।

धरना प्रदर्शन के चलते राहुल गांधी का काफिला कुछ देर तक वहीं रुका रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस ने मंत्री और कार्यकर्ताओं को रास्ते से हटाया, जिसके बाद काफिला आगे बढ़ सका। यहां बताते चलें कि राहुल गांधी बुधवार सुबह दिल्ली से लखनऊ होते हुए रायबरेली पहुंचे हैं। उनका यह दौरा दो दिनों का है, जिसमें वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।