jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

इंदौर : तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरे ने डर के कारण देर से बताई घटना

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 साल के मलखान नरवरिया और 10 साल के लक ठाकुर के रूप में हुई है। तीसरे दोस्त ने डर के कारण परिजनों को देर से खबर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के लोग तालाब पर पहुंचे और बच्चों को खोजने लगे। घंटों मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे मोहल्ले के ही भोला और छोटू ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अरविंदो अस्पताल भिजवाए और मर्ग कायम किया।

- Install Android App -

लक परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। हादसे वाले दिन मां ने बेटे की पसंद की अंडाकरी बनाई थी और खाने का इंतजार कर रही थीं। लेकिन बेटे की मौत की खबर ने परिवार को तोड़ दिया। वहीं, मलखान प्रज्ञा स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उसका छोटा भाई 7 साल का है। मलखान अपनी मां और मामा के साथ इंदौर में रहता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तालाब में डूबने की यह लगातार तीसरी घटना है। रहवासियों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा इंतजाम करने और बच्चों को बचाने के उपाय करने की मांग की है ताकि आगे ऐसी दर्दनाक घटनाएं न हों।