jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

जेल में नहीं रहना चाहती है सोनम, जमानत के लिए दी याचिका

इंदौर। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से बाहर आना चाहती है। शिलॉन्ग जेल में बंद सोनम के वकील ने कोर्ट में सोनम की जमानत के लिए याचिका दी है। सोनम के वकील का दावा है कि राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में दायर आरोप पत्र गलत हैं। फिलहाल जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 सितंबर की तारीख निर्धारित की है।

प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश

- Install Android App -

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से 11 मई को हुई थी। सोनम इस शादी से खुश नहीं थी क्योंकि वह परिवार के फर्नीचर व्यवसाय में काम करने वाले अकाउंटेंट राज से प्यार करती थी। शादी के बाद सोनम ने राजा की हत्या की साजिश रची और हनीमून के लिए 20 मई को मेघालय गई. 23 मई को दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा की लाश मिली। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोनम ने उत्तर प्रदेश में सरेंडर किया। वह हत्या के बाद इंदौर में छिपने भी आई थी, लेकिन ज्यादा दिनों तक नहीं छिप पाई।

मेघालय पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है

शिलांग में इंदौर के कारोबारी राजा रघुंवशी मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मेघालय पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने इस मामले में सोनम और उसके कथित प्रेमी राज समेत 5 आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। SIT ने सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा समेत 5 आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें SIT ने सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बताया है।