jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

भाजपा नेता की कार से 5 करोड़ की कैटामाइन और ड्रग्स फैक्ट्री के सामान बरामद, 2 गिरफ्तार

आगर-मालवा। आगर-मालवा में भाजपा नेता की गाड़ी से 5 करोड़ की कैटामाइन और ड्रग्स फैक्ट्री के उपकरण बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता राहुल आंजना 9 किलो कैटामाइन से 350 करोड़ की एमडी ड्रग्स बनाने वाला था। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की 2 कार और 2 आरोपियों ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी राहुल आंजना अभी भी फरार है।

350 करोड़ की एमडी ड्रग्स बनाने की थी प्लानिंग

आगर-मालवा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ौद मार्ग पर एमडी ड्रग्स बनाने के लिए सामान ले जा रही 2 कारों को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता 9 किलो कैटामाइन से लगभग 72 किलो एमडी ड्रग्स बनाने की फिराक में था। जिसकी मार्केट में करीब 350 करोड़ रुपये कीमत होती। हालांकि इसके पहले ही पुलिस ने भाजपा नेता की कार को बरामद कर लिया। पुलिस बड़ौद मार्ग पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान आरोपी पकड़े गए।

- Install Android App -

मुख्य आरोपी अभी भी फरार

एमडी ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहे 2 आरोपियों ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह आंजना नाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ईश्वर मालवीय थड़ौदा और दौलत सिंह बड़ौदा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मुख्य आरोपी और भाजपा नेता राहुल आंजना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। राहुल आंजना तनोडिया मंडल का भाजपा उपाध्यक्ष है।

भाजपा नेता के खातों से बड़ी रकम के लेन देन

कार बरामद होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता राहुल आंजना के बैंक खातों की जांच की। इसमें पुलिस को काफी संदिग्ध ट्रांजैक्शन भी मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने राहुल आंजना के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल भी खंगाली है। जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।