jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

खाद्य विभाग ने गैस एजंसियो पर की छापामार कार्यवाही, मचा हडकंप

विदिशा। जिला मुख्यालय और कुरवाई में खाद्य विभाग ने गैस एजेंसियों पर छापेमार कार्रवाई की है, जिससे गैस वितरकों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई के तहत विभाग ने अवैध गैस सिलेंडर और रेगुलेटर जब्त किए हैं और कुछ प्रतिष्ठानों पर आर्थिक दंड के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।विभाग कई दिनो से अवैध गैस सिलेंडर के लेन देन की शिकायत मिल रही थी। नगर प्रतिष्ठान मे व्यवसायिक गैस सिलेंडर की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा था।

विदिशा में कार्रवाई

जिला खाद्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और 11 घरेलू गैस सिलेंडर, चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर जब्त किए। जब्त की गई सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 34,958 रुपये आंका गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध गैस रिफिलिंग, घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और गैरकानूनी भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -

कुरवाई में कार्रवाई

राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। पानबाई एनर्जी स्टेशन से 303.86 लीटर डीजल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 27,803 रुपये है। आदिश्वर पेट्रोलियम का स्टॉक बोर्ड अद्यतन नहीं पाया गया, जो पारदर्शिता और उपभोक्ता अधिकारों के लिहाज से आवश्यक है।

आगे की कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों और आवश्यक वस्तु विक्रेताओं पर औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा।उपभोक्ता हितों से खिलवाड़, रिकॉर्ड-रजिस्टर में हेरफेर, स्टॉक-भ्रम या गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।