jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

हंडिया : बस स्टैंड बना ‘गायों का अड्डा’ – हर रोज़ हादसे का खतरा, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में! जनता परेशान

हंडिया। नगर के व्यस्ततम बस स्टैंड चौराहे पर आए दिन गायों का झुंड बैठा रहता है। यह दृश्य हर किसी की नज़र में आता है। सुबह से रात तक सैकड़ों लोग और वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है कि न तो स्थानीय लोग विरोध दर्ज कराते हैं और न ही जिम्मेदार अधिकारी कोई कदम उठाते हैं।

समस्या सबके सामने है। रोज़ाना हर कोई इन झुंडों को देखता है, पर विरोध करने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा है। राहगीर भी दुर्घटना की आशंका के कारण रोज़ाना खौफ में रहते हैं और आम जनता बेबस होकर इस समस्या को झेल रही है।

- Install Android App -

सबसे हैरानी की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन इस समस्या पर चुप्पी साधे बैठा है। न इनके पास कोई कार्ययोजना है और न ही कोई व्यवस्था। ऐसा लगता है मानो इन्होंने जनता को अपनी किस्मत के भरोसे छोड़ दिया है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि जनता की जान से खिलवाड़ है।

सवाल यह है कि आखिर किस बात का इंतज़ार हो रहा है—किसी बड़ी दुर्घटना का?