jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रजनी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों से किया सीधा संवाद।

हरदा, : किसानों की समस्याओं के निराकरण, कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड के ग्राम मांदला स्थित हाईस्कूल परिसर में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रजनी वर्मा ने की। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, विद्युत, जल संसाधन, कृषि अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे।

कृषक चौपाल में कृषि विभाग द्वारा किसानों को रबी मौसम की तैयारियों, फसल चयन, उन्नत बीज, बीजोपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं सिंचाई प्रबंधन के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। जिले में कम वर्षा एवं सीमित सिंचाई जल की उपलब्धता को देखते हुए कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने तथा उपलब्ध जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान, उनके नियंत्रण तथा फसल प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों के संबंध में किसानों को मार्गदर्शन दिया गया।

- Install Android App -

परियोजना संचालक आत्मा द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती, जैविक आदानों के निर्माण एवं उपयोग तथा खेती की लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी गई।

पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालन को आय का अतिरिक्त स्रोत बनाने, पशुओं के स्वास्थ्य एवं उन्नत प्रजनन तकनीकों के संबंध में जानकारी दी गई। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा नरवाई प्रबंधन के लिए उपयोगी आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी देते हुए फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील की गई।

विद्युत विभाग द्वारा कृषि कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सिंचाई जल एवं पेयजल व्यवस्था से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने विभाग की योजनाओं, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से किसानों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रजनी वर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसानों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का प्राथमिकता से परीक्षण कर आवश्यक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषक चौपाल का मुख्य उद्देश्य किसानों को समसामयिक कृषि चुनौतियों के प्रति जागरूक करना, वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से किसानों को आवश्यक सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।