jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा

11 से 18 नवंबर तक प्रदेशभर में होंगे विभिन्न आयोजन, 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होगा विशेष कार्यक्रम

हरदा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में 11 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर सप्ताहभर होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने बताया कि जनजातीय समाज के गौरव, संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के तहत जनजातीय गौरव यात्राएं, सांस्कृतिक आयोजन, जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमा स्थापना, स्वच्छता अभियान और छात्रावासों में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

- Install Android App -

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश स्तरीय मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। इसके अलावा जनजातीय क्षेत्रों में गौरव चौपाल आयोजित कर समाज के लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

पत्रकार वार्ता में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री बसंत राजपूत, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल शाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत एवं भाजपा मीडिया प्रभारी दीपक नेमा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।