jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

TI अशोक शर्मा के परिजनों से मिले सीएम यादव, एक करोड़ का चेक सौंपा, कार हादसे में गई थी जान

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार हादसे में जान गंवाने वाले TI अशोक शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अशोक शर्मा के परिजनों को एक करोड़ का चेक सौंपा है। 6 सितंबर को पुलिसवालों की कार सवार शिप्रा नदी में गिर गई थी। इसमें डूबकर TI अशोक शर्मा समेत तीनों पुलिसवालों की मौत हो गई थी।

- Install Android App -

लापता महिला की तलाश में गई थी पुलिस टीम
उज्जैन में 6 सितंबर को हुए हादसे में उन्हेल थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। पुलिस की टीम लापता महिला की तलाश में गई थी। उज्जैन से रात में लौटते समय पुलिस की कार शिप्रा नदी में गिर गई थी और तीनों की पानी में डूबने से मौत हुई थी। हादसे में जान गंवाने वालों में TI अशोक शर्मा के अलावा SI मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल भी शामिल थे।

कई दिनों के बाद मिला था शव
शिप्रा नदी हादसे में TI अशोक शर्मा का शव एक दिन बाद बरामद हो गया था। लेकिन SI मदनलाल निमामा और कॉन्स्टेबल आरती पाल का कोई सुराग नहीं मिला सका था। दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान किया गया। कई दिनों बाद दोनों पुलिस कर्मियों का शव मिला था।