jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सुकमा में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर झटका: 60 में से 27 माओवादी मुख्यधारा में लौटे

सुकमा। छत्तीसगढ़ के लाल आतंक को जड़ से मिटाने की दिशा में सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई रंग ला रही है। सोनू दादा समेत कुल 60 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद नक्सली संगठन को एक और भारी झटका लगा है। बुधवार को सुकमा जिले में 27 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिन पर कुल 50 लाख रुपये के इनाम घोषित थे। इनमें दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रेरित होकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पित माओवादियों में एक सीवायसीएम सदस्य, 15 पार्टी सदस्य और 11 अग्र संगठन के सदस्य शामिल हैं।

- Install Android App -

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में शामिल हैं:

10 महिलाएं,सबसे बड़े इनामी नक्सली ओयाम लखमू (10 लाख), तीन नक्सली जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम था, कई अन्य जिन पर 1-3 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था इन सभी नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 50,000-50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई है। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और शासन की प्रेरक नीतियों के चलते यह सरेंडर नक्सलियों के लिए मुख्यधारा में लौटने का एक ऐतिहासिक अवसर बन गया है। यह घटना छत्तीसगढ़ में नक्सली आंदोलन को गंभीर झटका देने के साथ ही प्रदेश की शांति और विकास की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।