jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

भूमि अधिग्रहण के विरोध में अन्नदाताओं का अनशन..37 वें दिन भी जारी

खातेगांव। केन्द्रीय कृषि एवम किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम कलवार में इंदौर बुधनी रेल लाइन परियोजना में उपजाऊ भूमि अधिग्रहण के विरोध में रेल लाइन का अलाइनमेंट बदलने अर्थात् पूर्व सर्वे जिसमे पठारी, पड़ती, बंजर, जंगल के समीप कम उपजाऊ भूमि का उपयोग किया गया था। वहां से रूट ले जाया जाय एवम अन्य मांगों को लेकर किसानों का अनशन, क्रमिक अनशन, भूख हड़ताल 37 वें दिन भी जारी रहा।

शनिवार को धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के एमपी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, महासचिव शैलेश वासुदेव यादव, देवास जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल अनशन स्थल पहुंचे किसानों के हालचाल जाने तथा पूर्ण रुप से समस्या को समझा। तथा सोमवार को होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की रेली एवम सीएम मोहन यादव के साथ बैठक में इस विषय की चर्चा की जायेगी इसको लेकर किसानों को आश्वस्त किया। यादव ने कहा की किसान संगठित नही है, हम तो तब तक लड़ेंगे जब तक किसानों का भला ना हो जाए।

- Install Android App -

भारतीय किसान यूनियन पूर्व देवास जिला अध्यक्ष ओम तिवारी पटेल ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत जी से बात करके पूरे विषय से अवगत कराया तथा राकेश टिकैत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर विषय का जल्दी समाधान किया जाने का निवेदन किया, प्रतिलिपि मध्य प्रदेश मुख्य मंत्री मोहन यादव एवम क्षेत्रीय सांसद एवम कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी भेजी है।

अनशन में खातेगांव एवम बागली विधानसभा तथा विदिशा एवम खंडवा लोकसभा के किसान संयुक्त रूप से बैठे हैं। लगातार, 37 वें दिन अनशन करने वाले किसान रवि मीणा, मुंशी पठान, संतोष छानवाल हैं। किसान पुत्र सिर्फ जल पर जिंदा है। शनिवार को अनशन कारी सभी किसानों जांच धरना स्थल पर ही की गई।शूगर बीपी में गिरावट जारी है। वजन भी लगातार गिर रहा है। अनशन को समर्थन का दौर लगातार जारी है।