jhankar
ब्रेकिंग
देवास में थाना प्रभारी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से निष... पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क...

देवास में थाना प्रभारी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से निष्कासित

अवैध शराब माफिया से संबंध और घटना में शामिल होने के संदेह के आधार पर पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने लिया फैसला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जारी हुआ निष्कासन पत्र

हरदा। देवास जिले में थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने की सनसनीखेज घटना के मामले में कांग्रेस ने हरदा के राहुल जायसवाल के खिलाफ बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी निष्कासन पत्र के अनुसार राहुल जायसवाल को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि देवास जिले में थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने की जघन्य घटना हुई थी। इस मामले के तार अवैध शराब के माफिया से जुड़े होने की बात सामने आई है। घटना में राहुल जायसवाल के शामिल होने के संदेह के आधार पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया है।

पत्र में इस तरह के कृत्य को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार राहुल जायसवाल को पार्टी के समस्त पदों से मुक्त कर प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
यह निष्कासन पत्र मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले द्वारा जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारियों को भी भेजी गई है।
देवास की घटना और उसके बाद हुई इस राजनीतिक कार्रवाई ने हरदा के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज कर दी है।