jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और सिराली मंडियों में कृषि उपज की बंपर आवक, तीनों मंडियों में 47 हजार क्विंटल से अधिक उ... हरदा जिले में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, आदतन नशा कारोबारी गिरफ्तार कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण टेमागांव में कृषक चौपाल आयोजित : रबी फसलों के बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर दिया मार्गदर्श... हरदा के प्रहलाद पटेल जेवल्या की बैल जोड़ियों ने देवास में मचाया धमाल, जीते प्रथम और तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – कलेक्टर कुमार सत्यम कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 15 नवंबर को मैराथन दौड़ का आयोजन न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को बाईक रैली का आयोजन एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के डमी प्रवेश पत्र जारी, 31 दिसंबर तक होगा संशोधन

इंटरनेशनल प्लेयर और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने की खुदकुशी

देवास। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 35 साल की रोहिणी कलम देवास शहर में अर्जुन नगर राधागंज में अपने परिवार के साथ रहती थीं। वो एक दिन पहले ही वापस अपने घर लौटीं थीं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। रोहिणी के खुदकुशी करने से परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोककर बुरा हाल है।

फांसी लगाकर की खुदकुशी

- Install Android App -

बताया गया है कि रोहिणी कलम आष्टा में एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं और एक दिन पहले ही अपने घर देवास वापस लौट कर आई थीं। परिजन के मुताबिक रविवार सुबह तक सब कुछ सही था। रोहिणी ने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर नाश्ता किया था लेकिन इसके बाद उसके पास एक फोन आया जिसके बाद वो कमरे में चली गई और फिर जब काफी देर तक बाहर नहीं आई तो दरवाजा तोड़ने पर पता चला कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

पिछले साल जीता था कांस्य पदक
रोहिणी के खुदकुशी करने की सूचना परिजन ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले रोहिणी के पेट में एक गठान हो गई थी जिसका ऑपरेशन हुआ था। रोहिणी जुजित्सु की इंटरनेशनल प्लेयर थी और उसने पिछले साल ही अबू धाबी में हुए इंटरनेशनल जुजित्सु टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता था।