jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

होंडा एक्टिवा स्कूटर की 3.26 लाख यूनिट बिकी

नई दिल्ली। स्कूटर बाजार में होंडा एक्टिवा स्कूटर की अक्टूबर महीने में बिक्री 3.26 लाख यूनिट के पार पहुंच गई। टॉप-10 टू-व्हीलर्स की सूची में इस बार तीन स्कूटर्स होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस शामिल रहे। इनमें एक्टिवा और जुपिटर ने सालाना आधार पर ग्रोथ हासिल की, जबकि एक्सेस की बिक्री में हल्की गिरावट देखी गई। खास बात यह रही कि टॉप-10 में किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को जगह नहीं मिली। नई जनरेशन एक्टिवा एच-स्मार्ट ने बिक्री में बड़ी भूमिका निभाई है। इसमें दी गई स्मार्ट-चाबी कई सुविधाएं देती है, जैसे स्कूटर से 2 मीटर दूर जाते ही ऑटोमैटिक लॉक और पास आते ही अनलॉक होना। फ्यूल लिड को भी चाबी लगाए बिना खोला जा सकता है। स्मार्ट-की की मदद से पार्किंग में स्कूटर को आसानी से लोकेट किया जा सकता है, साथ ही एंटी-थेफ्ट सिस्टम सुरक्षा को और मजबूत बनाता है।

- Install Android App -

इंजन की बात करें तो एक्टिवा एच-स्मार्ट में पुराना ही 109.51सीसी बीएस6 इंजन दिया गया है। एक माइलेज टेस्ट में इस स्कूटर ने आधे लीटर पेट्रोल में 26 किमी की दूरी तय की, यानी यह एक लीटर में लगभग 52 किमी का माइलेज देने में सक्षम है।स्कूटर में साइलेंट स्टार्ट सिस्टम, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन फीचर्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।