jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

टाटा पंच को नए फेसलिफ्ट मॉडल में पेश करने की तैयारी

नई दिल्ली। स्वदेशी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स अपनी सफल माइक्रो एसयूवी टाटा पंच को नए फेसलिफ्ट मॉडल में पेश करने की तैयारी कर रही है। स्पाई शॉट्स के मुताबिक नई पंच पहले से ज्यादा मॉडर्न, स्टाइलिश और बोल्ड नजर आती है। 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद वाली नई पंच हाल ही में एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान नजर आई। पूरी तरह कैमोफ्लाज होने के बावजूद इसके डिज़ाइन में हुए बदलाव साफ झलक रहे हैं। फ्रंट प्रोफाइल में बड़ा अपडेट देखा जा सकता है, जिसमें पंच ईवी जैसा एलईडी डीआरएलएस सेटअप, हॉरिजॉन्टल हेडलैंप और नया स्लेटेड ग्रिल शामिल होने की संभावना है।

- Install Android App -

लोअर ग्रिल अब रेक्टेंगुलर डिज़ाइन में दिखाई दे रही है, जो इसे पहले से बिल्कुल अलग लुक देती है। साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि नए अलॉय व्हील्स फेसलिफ्ट मॉडल में शामिल किए जाएंगे। पीछे की ओर झुकी हुई नई विंडस्क्रीन, बदला हुआ बूट डिज़ाइन और अपडेटेड बम्पर नजर आ सकता है। स्पाई शॉट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार पंच में 360 डिग्री कैमरा भी जोड़ा जा सकता है, जो इस सेगमेंट में एक प्रीमियम फीचर माना जाता है। वहीं ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। पावरट्रेन में बदलाव की संभावना कम है। नई पंच मौजूदा 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और सीएनजी विकल्प के साथ ही उपलब्ध रहेगी। कुल मिलाकर, फेसलिफ्ट मॉडल डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट लेकर आने वाला है। इंटीरियर में 7-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड किए जा सकते हैं।