jhankar
ब्रेकिंग
रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो... किसानों के बीच सप्ताह में 4 दिन पहुंचेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

बैतूल जिला जेल में कैदी की अचानक मृत्यु

बैतूल। बैतूल की जिला जेल में एक ऐसी घटना हुई जिससे सभी हक्का-बक्का रह गए. एक कैदी, जिसकी कुछ देर बाद रिहाई होने वाली थी, उसकी अचानक मौत हो गई. कैदी का नाम प्रकाश सातपुते था, जो गैर-इरादतन हत्या के मामले में 7 साल की सजा काट चुका था और आज उसकी रिहाई होने वाली थी. प्रकाश ने अपना पूरा सामान भी जमा कर दिया था और जेल से बाहर निकलने की खुशी दोस्तों से साझा की थी।

अस्‍पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

- Install Android App -

जेल अधीक्षक के मुताबिक, प्रकाश का आचरण बहुत अच्छा था, इसलिए उसे जेल के बाहरी परिसर में कामकाज के लिए अन्य कैदियों के साथ भेजा जाता था. शनिवार की सुबह भी प्रकाश रोज की तरह जेल परिसर में सफाई कर रहा था, तभी उसके सीने में अचानक दर्द उठा और वह गिर पड़ा. इसके बाद पास खड़े दो जेल प्रहरी उसे जेल एम्बुलेंस में लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रकाश की मौत हो चुकी थी।

मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं

प्रकाश बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक के घाट अमरावती गांव का निवासी था. प्रकाश की मौत की वजह को लेकर अभी जेल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का खुलासा हो सकेगा, लेकिन अनुमान है कि उसे हार्ट अटैक आया होगा. फिलहाल सूचना मिलने के बाद प्रकाश के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही जिला न्यायालय से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भी जिला जेल पहुंचीं और जांच कर रही हैं।