जनसभा मचा हंगामा युवक की हुई धुनाई
केजरीवाल ने BJP–कांग्रेस पर साधा निशाना
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुजरात।
विधायक पर जूता फेंकने की घटना के दौरान जामनगर की जनसभा में हंगामा मचा AAP ने दोनों पार्टियों पर मिलकर हमला करने का आरोप लगाया।
गुजरात के जामनगर में Aam Aadmi Party की सभा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। गुजरात जोड़ो यात्रा से जुड़े एक सम्मेलन के दौरान AAP विधायक गोपाल इटालिया पर एक व्यक्ति ने जूता फेंककर हमला किया। घटना के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
केजरीवाल ने लगाए आरोप
केजरीवाल बोले— “गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP और कांग्रेस को हिला दिया”
घटना के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक “X” पोस्ट में BJP और कांग्रेस दोनों पर गंभीर आरोप लगाए।
केजरीवाल ने लिखा कि गुजरात में AAP की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते दोनों पार्टियां घबराई हुई हैं।
उन्होंने कहा:
“गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता ने BJP और कांग्रेस दोनों को हिला दिया है। हम BJP की नाकामियों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन दर्द कांग्रेस को हो रहा है… क्यों? जामनगर में हमारे लोकप्रिय नेता गोपाल इटालिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने हमला किया। ये बताता है कि गुजरात में BJP–Congress अब AAP के खिलाफ एकजुट हो गई हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि AAP किसी भी दवाब में झुकने वाली पार्टी नहीं है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है।
गोपाल इटालिया ने हमलावर को माफ किया
हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक गोपाल इटालिया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह हमलावर के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करवाएंगे।उन्होने कहा:
_“मैं उस व्यक्ति को दिल से माफ करता हूं। मैं उसके और उसके परिवार के लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। जय किसान।”_
AAP नेताओं ने कांग्रेस–BJP को बताया ‘एक ही टीम’
घटना के बाद कई AAP नेताओं ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर तीखा हमला बोला।
दुर्गेश पाठक का बयान-
“गोपाल इटालिया BJP के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन चिढ़ कांग्रेस को होती है। ये दोनों का रिश्ता क्या है?”
मनोज सोराठिया का आरोप-
“जब BJP के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो कांग्रेस हमला करवाती है। दोनों पार्टियां मिलकर AAP को रोकना चाहती हैं।”
घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरम
जामनगर की यह घटना गुजरात की राजनीति में नई बहस छेड़ रही है। एक तरफ AAP इसे अपनी बढ़ती ताकत का संकेत बता रही है, वहीं BJP और कांग्रेस की तरफ से इस मुद्दे पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।अब इस घटना के बाद सियासत विषेशज्ञ कह रहे है।आगामी दिनों में इस घटना के और भी राजनीतिक असर देखने की संभावना है।

