jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ी, 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, रीवा सबसे ठंडा

भोपाल। उत्तर भारत से चल रहीं बफीर्ली हवाओं ने मध्यप्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर सहित 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। औसतन रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आई है। रीवा इस बार पहाड़ी स्टेशन पचमढ़ी से भी ज्यादा सर्द रहा। यहां पारा 5.8 डिग्री तक गिर गया। भोपाल में 8.2त्, ग्वालियर में 7.5त्, जबलपुर में 9.9त् और इंदौर में 11त् तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजगढ़ (6त्), पचमढ़ी (6.7त्), शिवपुरी (7त्), उमरिया (7.1त्), नौगांव (8.2त्) समेत अन्य शहर भी तेज ठंड की चपेट में रहे।

हिमालयी क्षेत्र में लगातार सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारीझ्रबारिश की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद आने वाली उत्तरी हवाएं प्रदेश में तापमान तेजी से गिरा रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7झ्र8 दिसंबर को उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठिठुरन और बढ़ेगी, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

- Install Android App -

5 और 7 दिसंबर को पहाड़ों में बर्फबारी
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 5 और 7 दिसंबर को बर्फबारी और वर्षा की संभावना जताई है। इसके बाद हवा की दिशा उत्तरी हो जाएगी। इससे 7-8 दिसंबर को उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में भी ठिठुरन बढ़ेगी।

इस बार दिसंबर भी तोड़ेगा रिकॉर्ड
मौसम विभाग का कहना है कि इस वर्ष ठंड सामान्य से कहीं अधिक प्रचंड है। भोपाल में नवंबर की सर्दी ने 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, वहीं इंदौर में 25 वर्षों में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। अनुमान है कि दिसंबर में भी ऐसा ही तीखा ठंड का दौर जारी रहेगा।