jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना

बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ काटने पर कार्रवाई, 20 पौधे लगाने और जियो-टैगिंग के भी दिए निर्देश

के के यदुवंशी सिवनी मालवा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) अमर सिंह उइके पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह कार्रवाई विकास कार्यों के दौरान बिना अनुमति हरे-भरे पेड़ों की कटाई किए जाने के मामले में की गई।

जानकारी के अनुसार, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित की शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विजय राय ने मामले की जांच कराई। नगरपालिका की ओर से दिए गए प्रतिवेदन में कहा गया था कि संबंधित पेड़ सड़क की ओर झुक गया था और दुर्घटना की आशंका के चलते ठेकेदार द्वारा उसे हटाया गया।

हालांकि, एसडीएम विजय राय के स्थलीय निरीक्षण में यह दावा गलत पाया गया। जांच में सामने आया कि जिस पेड़ को जर्जर बताया गया था, वह पूरी तरह स्वस्थ, हरा-भरा और लगभग डेढ़ फीट व्यास का था। इसके अलावा निर्माण कार्य के दौरान अन्य पेड़ों को भी नियमों की अनदेखी करते हुए क्षतिग्रस्त किया गया। वृक्षों की कटाई सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति और प्रशासन को सूचना दिए बिना की गई थी।

- Install Android App -

एसडीएम के निर्देश

सीएमओ 7 दिनों के भीतर 30,000 रुपये शासकीय कोष में जमा कर चालान की प्रति प्रस्तुत करें।

पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में तवा कॉलोनी और शिवराज पार्क क्षेत्र में 20 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया जाए।

लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उनका जियो-टैग और फोटो सहित अनुपालन प्रतिवेदन तीन कार्य दिवस में कार्यालय में जमा किया जाए।

एसडीएम विजय राय ने कहा कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन पर्यावरणीय नियमों और वैधानिक प्रावधानों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। बिना अनुमति हरे-भरे वृक्षों की कटाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि अवैध वृक्ष कटाई या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।