jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

शेयर बाजार गिराट के साथ बंद

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरी गिरावट देखी गयी और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 436.41 अंक (0.51 प्रतिशत) टूटकर 84,666.28 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 120.90 अंक यानी 0.47 प्रतिशत लुढ़क कर 25,839.65 अंक पर बंद हुआ। सोमवार को भी दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे थे। दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में तेजी रही। इसका प्रमुख कारण रुपये में लौटी मजबूती रही। आईटी, ऑटो, फार्मा, वित्त स्वास्थ्य और धातु समूहों में गिरावट रही। वहीं, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, सरकारी बैंकों, रसायन और रियलिटी समूहों में निवेशकों ने पैसा लगाया। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर लगभग 4.6 प्रतिशत और टेक महिंद्रा का करीब दो फीसदी लुढ़क गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा स्टील में 1.7 फीसदी से अधिक की गिरावट रही। मारुति सुजुकी, सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक टूट गये। एटरनल और टाइटन के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। अडानी पोट्र्स में भी एक फीसदी से अधिक की तेजी रही।