jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

भोपाल मेट्रो का हुआ शुभारंभ, CM यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किया सफर

भोपाल। भोपाल मेट्रो का शनिवार शाम शुभारंभ हो गया। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मेट्रो का उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो की सवारी की। इस दौरान तमाम कैबिनेट मंत्री और मेट्रो से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। भोपाल मेट्रो सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन तक गई।

‘मेट्रो से देखने पर भोपाल बहुत सुंदर लगा‘

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ भोपाल मेट्रो की सवारी की। वे सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन से एम्स मेट्रो स्टेशन तक गए। इस दौरान एम्स मेट्रो स्टेशन पहुंचकर सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, ‘मेट्रो से देखने में भोपाल बहुत सुंदर लगा। जनता उत्साह से लबरेज है। वकील, पत्रकार और बच्चे उत्साहित हैं। मौसम भी बहुत अच्छा है। जहां भी मेट्रो चलती है, वहां विकास को पंख लग जाता है। आज भोपाल को बहुत बड़ी सौगात मिली है। डबल इंजन सरकार का लाभ मध्य प्रदेश को मिल रहा है।’

‘भोपाल मध्य प्रदेश का ह्रदय है’

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भी भोपाल मेट्रो में सफर किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘भोपाल भारत का ह्रदय है। राजा भोज की नगरी की शान बढ़ी है। हर नागरिक गौर्वान्वित महसूस करेगा। मेट्रो का बहुत बड़ा लाभ कामकाजी लोगों को मिलेगा। मेट्रो ज्यादा आरामदायक और तेज गति से चलेगी। कम समय में सफर पूरा हो पाएगा। आने वाले दो वर्षों में भोपाल में 30 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी।’