jhankar
ब्रेकिंग
उमरिया में खेत में लगाई गई आग: 40 सिंचाई पाइप जलकर खाक—30 हजार का नुकसान, FIR दर्ज एमपी के 11 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात, 20 लाख रुपये तक का मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीम... एमपी के प्रमुख मंदिरों में लागू होगा यूपी मॉडल, सिहंस्‍थ में AI ड्रोन करेगा निगरानी “पत्नी को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा” - खंडवा में टावर पर चढ़े युवक का हंगामा एमपी में दो बच्चों का नियम खत्म, अब तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी मेगा इंजीनियरिंग अचीवमेंट: इंदौर में 400 टन का गर्डर 23 मीटर ऊंचाई पर सफलतापूर्वक लॉन्च Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख

हरदा : कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्राम छिदगांव निवासी रामभरोस ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्राम गांगला से हंडिया रोड़ निर्माण कार्य के तहत अपनी भूमि के लिये मुआवजे की मांग की, जिस पर तहसीलदार हंडिया को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

- Install Android App -

ग्राम पिड़गांव निवासी शांाताबाई व ग्राम रायबोर निवासी मांगीलाल कीर ने जनसुनवाई में आवेदन देकर अधिक बिल आने की समस्या बताई, जिस पर महाप्रबन्धक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।

ग्राम गांगला के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर सोयाबीन फसल की क्षतिपूर्ति राशि न मिलने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार हरदा को प्रकरण की जांच कर आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम कनारदा निवासी द्वारकाबाई ने अपनी कृषि भूमि बंधक मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हरदा को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।