jhankar
ब्रेकिंग
करांची में बारिश, आंधी-तूफान ने ली 19 लोगों की जान, कई घरों की छतें व दीवारें गिरी अमेरिकी बेड़े के सबसे शक्तिशाली युद्धपोत जेराल्ड आर फोर्ड में लगी भीषण आग ईरान ने तोड़ा अमेरिका का सुरक्षा कवच: रुबियों की छत के ऊपर दिखा ड्रोन पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग

उज्जैन : नागदा पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

थाना प्रभारी ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। जिले के नागदा क्षेत्र से पुलिस का मानवीय और सराहनीय चेहरा सामने आया है। थाना प्रभारी (TI) अमृतलाल गवरी की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई, जो फांसी के फंदे पर झूल रहा था।

गश्त के दौरान मिली सूचना, तुरंत पहुंचे TI

जानकारी के अनुसार नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति घबराया हुआ उनके पास पहुंचा और बताया कि उसके बेटे ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही TI बिना देरी किए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारा

मौके पर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने दरवाजा तुड़वाया और युवक को तुरंत फांसी के फंदे से नीचे उतारा। तब तक परिजन उसे मृत समझकर विलाप कर रहे थे।

- Install Android App -

CPR से लौटाई सांसें

थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए जीवन रक्षक उपायों का इस्तेमाल किया। उन्होंने युवक की जांच कर तुरंत सीपीआर देना शुरू किया, जिससे कुछ ही देर में उसकी सांसें लौट आईं। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आनन-फानन में रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक की पहचान धैर्य यादव के रूप में हुई है। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।

परिजनों ने जताया आभार

युवक की जान बचने पर परिजनों ने नागदा पुलिस और थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी का आभार व्यक्त किया। वहीं नागदा पुलिस द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो भी जारी किया गया है, जो सोशल मीडिया पर सराहना बटोर रहा है।