jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट पारा गिरा 4 डिग्री से नीचे

मप्र में शीतलहर का प्रकोप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र। इस समय प्रदेश मे शीत लहर का प्रकोप चल रहा है विशेष कर पूर्वी मप्र के शहरो में उत्तर भारत सर्द लहर से ठिठूर रहा है। उप्र से आ रही सर्द हवाओं के असर से मध्यप्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर लुड़का कल्याणपुर मे

प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जबकि दिन का तापमान भी कई शहरों में 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

कल्याणपुर में सबसे ठंडी रात

- Install Android App -

बीती रात शहडोल जिले के कल्याणपुर में तापमान गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पचमढ़ी, शाजापुर, रायसेन सहित कई जिलों में सुबह के समय ओस की बूंदें जमती हुई नजर आईं, जिससे ठंड और बढ़ गई।

घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

मंगलवार सुबह उत्तरी मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण भोपाल, इंदौर और उज्जैन की ओर आने-जाने वाली कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे तक देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कूलों में विंटर वेकेशन घोषित

तेज ठंड को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया गया है। इस अवधि में UKG से लेकर 12वीं तक के सभी शासकीय और निजी स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।