jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

इंदौर : कार में ले जा रहे 1.18 करोड़ रुपये, पुलिस ने चेकिंग में जब्त किया

इंदौर। कनाड़िया पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1.18 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। यह राशि दो लोग एक कार में लेकर जा रहे थे। नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो नकद राशि मिली। पूछताछ करने पर दोनों पैसों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके।

उन्होंने बताया कि यह रकम होटल प्राइड में ले जाई जा रही थी, लेकिन रकम कहां से आई और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही है, इस बारे में वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ के दौरान दोनों अलग-अलग बातें करते रहे।

- Install Android App -

सूचना पर एसीपी कुंदन कुशवाह और थाना प्रभारी सहर्ष यादव मौके पर पहुंचे। जांच में आरोपितों से जानकारी मांगी तो कहने लगे कि कोई व्यक्ति यह राशि लेने के लिए आने वाला था, जिसके संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं है।

थाने में एक साथ इतनी राशि की गिनती देर रात तक चलती रही। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी नकदी बिना किसी स्पष्ट कारण के ले जाना संदेहजनक है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी अनुसार पुलिस को आशंका है कि यह रकम हवाला की हो सकती है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि यह राशि किसकी है और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।