jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

उज्जैन में चाइना डोर से नाबालिग का गला कटा, हालत नाजुक

उज्जैन। जयसिंहपुरा में एक बाइक सवार नाबालिग चाइना डोर की चपेट में आ गया। गले की नस कटने से उसे गंभीर हालत में चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल दोपहिया वाहन से राजीव रत्न कॉलोनी स्थित घर से महाकाल मंदिर के बाहर अपनी फूल-प्रसाद की दुकान पर जा रहा था।

- Install Android App -

प्रेम पुत्र तिलक कुलवाडिया उम्र 17 वर्ष निवासी राजीव रत्न कालोनी के परिवार की महाकाल मंदिर के बाहर फूल-प्रसाद की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेम बाइक से अपने घर से दुकान जाने के लिए निकला था। जयसिंहपुरा में उसके गले में चाइना डोर फंस गई थी। प्रेम बाइक रोकता उससे पहले ही चाइना डोर ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इससे उसके गले की नस कट गई और खून बहने लगा था। राहगीरों ने उसे तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि गले की नस के अंदर तक घाव हो गया है। इससे वह फिलहाल बोल भी नहीं पा रहा है।