jhankar
ब्रेकिंग
जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन स्लॉट बुकिंग की सुविधा 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 तक हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा

हंडिया : शासकीय मार्ग पर कब्जा पड़ा भारी, आज जेसीबी से हटाया अतिक्रमण !राजस्व व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कब्जाधारियों में मचा हड़कंप,

हंडिया।तहसील के ग्राम मांगरुल से बेसवां तक निर्माणाधीन शासकीय मार्ग पर वर्षों से किए जा रहे अतिक्रमण पर आज प्रशासन ने निर्णायक वार करते हुए जेसीबी चला दी। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया, जिससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

प्रशासनिक कार्रवाई से पहले हल्का पटवारी ग्राम मांगरुल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया था कि उक्त मार्ग का सीमांकन पूर्व में किया जा चुका है और दोनों ओर सीमा चिन्ह स्पष्ट रूप से मौजूद हैं, इसके बावजूद अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा जानबूझकर शासकीय मार्ग को कब्जे में लिया गया था।

लगातार शिकायतों और अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विशेष कार्रवाई दल का गठन किया।

- Install Android App -

गठित दल में राजस्व निरीक्षक उत्तम पारधे, हल्का पटवारी नीरज गंगवाल, पटवारी फूलसिंह उइके, सुभाष मर्सकोले, उदय सिंह उइके, योगेंद्र दांगी एवं अभिषेक नंदमेहर शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल एवं कोटवार दल पूरी तरह तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।

आज सुबह दल ग्राम मांगरुल पहुंचा और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को जड़ से उखाड़ दिया गया। कार्रवाई के बाद निर्माणाधीन मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर आवागमन के लिए बहाल किया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही हल्की-फुल्की नोंक-झोंक तो रही लेकिन प्रशासन की सख़्ती साफ दिखाई दी।

 

राजस्व निरीक्षक पारधे ने मौके पर दो टूक कहा कि शासकीय भूमि, मार्ग एवं सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर और कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं और शासकीय रास्तों पर कब्जा करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।