jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

भोपाल में 400 अवैध कॉलोनियों का हो रहा है निर्माण

भोपाल। राजधानी भोपाल में अगर आप मकान या जमीन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा ना हो आप जो मकान खरीदें, वो बाद में अवैध निकले। शहर के किनारे गांवों में खेती की जमीन पर बिना परमिशन के 400 से ज्यादा कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा है। कुछ लोगों ने तो खेतों में प्लॉट ले भी लिया है, लेकिन वे मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।

- Install Android App -

प्रशासन ने अभी तक सिर्फ 113 कॉलोनियों की लिस्ट तैयार की है। जिन्हें अवैध तरीके से बनाया गया है। एक लाख से ज्यादा लोगों ने इन कॉलोनियों में अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी है। लेकिन अवैध कॉलोनी होने के कारण वहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसके लिए लोग हर दिन प्रशासन के पास जाकर शिकायत कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि धोखाधड़ी करने पर करीब 700 मामलों में वसूली की कार्रवाई की जाएगी। मामले में एडीएम और एसडीएम को रेरा वसूली के लिए कहा गया है।

इन इलाकों में अवैध कॉलोनियां चिन्हित
बिना अनुमित कॉलोनियां डेवलप करने के बावजूद डेवलपर्स बिना किसी समस्या के धड़ल्ले से प्लॉट बेचने के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का प्रचार भी किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि अवैध प्लॉट और मकान बेचने वालों को रेरा का भी डर नहीं हैं। जिन जगहों पर अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया गया है, उनमें करोंद रोड, नीलबड़, कलखेड़ा, रातीबड़, सूरज नगर, सेवनियां गोंड, कानासैंया, खंडाबड़, शोभापुर, कोलुआखुर्द, बंगरसिया, इब्राहिमपुरा, कलेखेड़ा, बीनापुर, गोलखेड़ी, चौपड़ाकलां, बांसिया भी शामिल हैं। इनमें जगदीशपुर में 17, अचारपुरा में 13, कुराना में 12, सेवनियां ओंकारा में 7, अरवलिया में 7, छावनी पठार में 6, परेवाखेड़ा में 6, ईंटखेड़ी सडक़ में 5, बसई में 4, हज्जामपुरा में 4, अरेड़ी में 3, थुआखेड़ा में 2, नरेला बाजयाफ्त में 2, सिकंदराबाद में 2, पिपलिया बेरखेड़ी में 1, कालापानी में 1, सुरैया नगर में 1, कोटर में 1 कॉलोनियों को प्रशासन ने चिह्नित किया है।