jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

उज्जैन में भी इंदौर जैसी घटना का खतरा, पेयजल में कीड़े मिलने से फैली दहशत

उज्जैन। इंदौर के भागीरथपुरा में बीते दिनों गंदा पानी पीने के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। कई लोगों का अब भी इलाज जारी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन ने कार्रवाई की, सुधार कार्य के लिए प्रयास किए और प्रदेश भर में जन सुनवाई शुरू की। इसके बावजूद मध्य प्रदेश के कई शहरों में नल में गंदा पानी आने की शिकायत रुकने का नाम नहीं ले रही है।

गंदे पानी को लेकर विरोध
ताजा मामला उज्जैन के वार्ड क्रमांक 21 से सामने आया है। यहां पीने के पानी में कीड़े तैरते हुए नजर आ रहे हैं। पीने के पानी में गंदगी और कीड़े मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इसके खिलाफ रहवासियों ने आपत्ति जताई और विरोध किया है। पानी में कीड़े तैरते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है।

- Install Android App -

अधिकारियों पर लगे लापरवाही के आरोप
उज्जैन के वार्ड नंबर 21 में आने वाले कार्तिक चौक, खटीकवाड़ा, सिंहपुरी के पार्षद अर्पित दुबे ने बताया कि “लंबे समय से वार्ड में गंदा पानी आ रहा है। नलों की लाइन कटी होने के कारण सीवरेज का पानी नलों में मिल रहा है। नगर निगम में कई शिकायतें पेंडिंग है। इसका कोई ठोस निराकरण कभी नहीं हो पाया है।”

वहीं एक स्थानीय निवासी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि “नलों के पानी में कीड़े आ रहे है, हैंडपंप में पानी गंदा आ रहा है। पार्षद समस्या को संबंधित अधिकारियों के सामने रखते हैं लेकिन मामले की सुनवाई नहीं हो रही है। इस क्षेत्र में करीब एक साल से पानी की स्थिति बिगड़ी हुई है।”

पेयजल में कीड़े मिलने से दहशत
सोशल मीडिया पर सर्कुलेट वीडियो में स्पष्ट रूप से कीड़े तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो वार्ड नंबर 21 निवासी राजेश जोशी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राजेश जोशी ने बताया कि “एक सरकारी नल में पानी भरने पर पानी में कीड़े दिखाई दिए। जिसकी शिकायत पार्षद को की थी। पार्षद द्वारा सूचना मिलने पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन अधिकारी निराकरण का आश्वासन देकर लौट गए।”