jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहगीरी आनंद उत्सव का उद्घाटन किया, मंच से लहराई गदा

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को योगा, सुबह-सुबह भ्रमण और व्यायाम करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर आनंद उत्सव राहगीरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

राहगीरी में पारंपरिक खेल, योग, नृत्य, संगीत और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। यहां लोग अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे। जश्न के बीच सफाई पर भी पूरा ध्यान रखा गया। नगर निगम के कर्मचारी लगातार कार्यक्रम स्थल की सफाई में लगे रहे।

इस मौके पर शहर के विकास पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। उज्जैन के परंपरागत लाठी खेल संघ ने दमदार करतब दिखाए। इस दौरान महापौर मुकेश टटवाल और बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी लाठी घुमाई। युवा बीच सड़क पर गरबा और डांस करते भी दिखाई दिए।

उज्जैन कोठी रोड पर आयोजित आनंद उत्सव राहगीरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को देखकर लोगों में उत्साह रहा। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्साहित दिखे। लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा है और परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं तो इससे बड़ा कोई सुख नहीं है। हमें अपने स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री ने मंच से जनता से आह्वान किया कि बच्चे और परिवार के युवा साथी इस राहगीरी में भाग लें और इसका प्रतिदिन अनुसरण करें। जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और निरोगी काया सबसे बड़ा सुख है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में इस आनंद उत्सव को बनाए रखने के लिए जनता का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने बैलगाड़ी की सवारी की और जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया। मुख्यमंत्री यादव ने 100 से अधिक मंचों पर जाकर लोगों का अभिनंदन किया। संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब उज्जैन द्वारा राहगीरी आनंदोत्सव में दूध-जलेबी का निशुल्क काउंटर भी लगाया।

राहगीरी में देशी खेल का आयोजन भी हुआ

कार्यक्रम में अंटी (कंचे), रस्सीकूद, बोरा दौड़ और सितोलिया जैसे पुराने खेल भी आयोजित किए गए। इसके अलावा गरबा, मालवी और हरियाणवी नृत्य, योग, एरोबिक, मलखंभ और अखाड़ा प्रदर्शन भी किए गए।

कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने के कई स्टॉल लगाए गए। कृषि विभाग की ओर से मोटे अनाज से बने हलवा, लड्डू और खिचड़ी मुफ्त में बांटी गई। इसके अलावा पोहा, जूस, फल, अंकुरित आहार और सूप के स्टॉल भी रहे। प्रेस क्लब उज्जैन की ओर से दूध-जलेबी का निःशुल्क वितरण किया गया।