jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 24 उंगलियों के साथ जन्मी बच्ची

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बच्ची का 24 उंगलियों के साथ जन्म हुआ है। प्रकृति का यह अजूबा देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल, बैतूल में एक परिवार के घर हाल ही में एक बच्ची ने जन्म लिया। लेकिन उसके हाथ-पैर में 6-6 उंगलियां देखकर उनकी तले जमीन खिसक गई।

- Install Android App -

हालांकि नवजात बिल्कुल सेहतमंद है। बताया जा रहा है कि ये एक बेहद दुर्लभ मामला है। डॉक्टरों के मुताबिक, ये उनके अब तक के करियर का सबसे दुर्लभ केस है। मेडिकल साइंस में भी इस तरह के मामले दुर्लभ माने गए हैं। बैतूल के कावला गांव में इसी तरह का एक मामला 17 साल पहले सामने आया था। जहां एक ही परिवार के 10 सदस्यों की 24 -24 उंगलियां थीं।