jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना हरदा : स्क्रीनिंग शिविर में 683 दिव्यांगजनों की स्क्रीनिंग की गई हरदा : वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना बजट के बाद डिप्‍टी सीएम के बंगले का घेराव करने पहुंची महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़... इंदौर के एमवाय अस्पताल में नहीं थम रही लापरवाही, चूहे के बाद अब बिल्ली कांड

ग्वालियर में रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में बड़ा हादसा, तेज धमाके के साथ ब्लास्ट, 5 कर्मचारी झुलसे

ग्वालियर। सिथौली रेलवे स्टेशन के पास झांसी रोड स्थित रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया, जिससे कारखाने में आग लग गई। इसकी वजह से कारखाने में काम कर रहे 5 कर्मचारी आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए हैं। आनन फानन में उन्हें एक नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, रेलवे और पुलिस के अधिकारी भी जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे हैं।

गैस रिसाव या शॉर्ट सर्किट से हुआ धमाका

रेलवे की प्रारंभिक जांच में ये स्पष्ट पता नहीं चला है कि ये हादसा फैक्ट्री में बॉयलर गैस रिसाव की वजह से हुआ है या शोर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे हालातों का जायजा ले रहे हैं। बताया जा रहा है की घटना दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई है। इस हादसे की सूचना रेलवे अधिकारियों को भी तुरंत दे दी गई है।

- Install Android App -

रेलवे के 1 और 4 प्राइवेट कर्मचारी झुलसे

इस घटना से पहले रेलवे स्प्रिंग फैक्ट्री में मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी समय ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। जिसमे रेलवे के मैकेनिकल विंग टेक्निशियन हेमंत चौबे, कांट्रेक्चुअल कर्मचारी योगेश, कौशल श्रीवास्तव, शब्बीर और प्राइवेट कर्मचारी अमर सिंह बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत भर्ती कराया गया।

रेलवे ने जांच के लिए बनाई कमेटी

झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया, “कर्मचारी पहले से खराब पड़ी मशीन की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 5 लोग झुलस गए। आरएसके टीम की त्वरित कार्रवाई से उन्हें 10 मिनट के भीतर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग सुरक्षित हैं। आग को 10 मिनट के भीतर दमकल यंत्रों की मदद से बुझा दिया गया और उसे फैलने से रोक दिया गया। साथ ही कमिटी का गठन कर घटना की विस्तृत जांच के लिए डीआरएम द्वारा आदेश दे दिए गए हैं।”